उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीएम मोदी ने योग को पूरे विश्व का एक कार्यक्रम बना दिया : सुरेश कुमार खन्ना

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेजीडेंसी लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों को किया और लोगों को योग के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि 21 जून को भारत सहित पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क आत्मा और शरीर को सभी तरीके से प्रभावित करता है।

योग के द्वारा मन मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। जो लोग नियमित योग करते हैं, वे इस एहसास को भलीभांति महसूस कर सकते हैं। योग की विधा भारत की महर्षि पतंजलि की देन है। भारत में दुनिया को अर्थशास्त्र, जीरो, 1 से 9 तक के अंक, आयुर्वेद, व्याकरण आदि बहुत कुछ दिया है। योग भी भारत की विश्व को बहुमूल्य देन है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुएसुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस का प्रस्ताव यूनाइटेड नेशन के समक्ष रखा, जिसको यूनाइटेड नेशन ने बड़े बहुमत के साथ स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि योग की हमारी प्राचीन विधा एवं परंपरा को पूरे विश्व में स्वीकार किया। प्रधानमंत्री जी ने योग को पूरे विश्व का एक कार्यक्रम बना दिया। प्रतिवर्ष 21 जून को बड़े उत्साह के साथ योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व के लगभग 180 देशों में योग को अंगीकार किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button