उत्तर प्रदेशबहराइच

एसएसबी द्वारा किया गया भव्य योग शिविर का आयोजन

बहराइच। जिले की 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में” हर आंगन योग” विषय पर योगाभ्यास का आयोजन किया गयाlअंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य रूप से वाहिनी मुख्यालय परिसर व सीमा चौकी रूपईडीहा के आचार्य रमेशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भव्य योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे 95 भारतीय नगरिक तथा 45 नेपाली नागरिक एव स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास में शामिल हुए शिविर के दौरान विभिन्न योगासन कराएं गए और उन आसनों से होने वाले फायदों के बारे में सभी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गयाl 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया।

इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन एसएसबी के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिसका भरपूर लाभ उठाने का संदेश दिया गयाl इस अवसर पर अनिल कुमार यादव(उप कमांडेंट) वाहिनी के सभी बलकर्मियो तथा उनके परिवारो ने बढ़ चढ़ कर योगाभ्यास में प्रतिभाग किया तथा 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया गया। योगाभ्यास के दौरान नागरिकों की भगीता पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि लोगो को ज्यादा से ज्यादा योग से होने वाले फायदों से अवगत कराया जा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button