उत्तर प्रदेशबहराइच

आर्यावर्त बैंक की अदालत में मिलेगी पुराने कर्ज़ से मुक्ति

  • 24 जून को आर्यावर्त बैंक करेगा “एक मुश्त समाधान योजना” का आयोजन

बहराइच। आर्यावर्त बैंक के ग्राहकों को पुराने ऋण से छुटकारा दिलाने के लिए बैंक द्वारा एकमुश्त समाधान योजना की घोषणा की गई है। योजना के अंतर्गत बैंक की तहसील स्तरीय सभी शाखाओं पर आगामी 24 जून दिन शनिवार को बैंक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

आर्यावर्त बैंक मिहींपुरवा के शाखा प्रबंधक मुज़म्मिल अहमद ने बताया कि 24 जून को आयोजित एक मुश्त समाधान योजना के तहत ग्राहको राहत देते हुये ॠण अदायगी करायी जायेगी। इस दौरान तहसील क्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधको के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में बैंक के भिन्गा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बैंक अदालत के माध्यम से हमारी बैंक अपने ग्राहकों, विशेषकर कृषकों, लघु उद्यमियों एवं महिला स्वंय सहायता समूह के पुराने कर्ज़ों को अधिकतम छूट देकर बंद करने के साथ ही नए ऋण भी वितरित करेगी।

श्री तिवारी ने बैंक के ग्राहकों से यह भी निवेदन किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का भी अधिक से अधिक लाभ उठायें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button