उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

5 सोलर पैनल प्लेट के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार एक हुआ फ़रार

भटनी-देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया व अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के कुशल निर्देशन मे रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन चेकिंग, अवैध शराब तस्करी व वांछित गिरफ्तारी के क्रम में दिन बुधवार को भटनी थानाध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा उपनिरीक्षक सुनील कुमार व विनय सिंह, कॉन्स्टेबल राय साहब वर्मा, राकेश कुमार यादव, रोहित यादव एक साथ रात्रि गश्त के दौरान जिगनी चौराहा से चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहन में खोरीबारी के बीच खिरिया गाँव के पास दोपहर 2.55 बजे संदिग्ध पिकअप इनके हत्थे चढ़ गई जिसका नम्बर यूपी टी 3953 है।इस पिकअप में 5 सोलर पैनल प्लेट जिस पर जैक्सन लिखा है जिसके साथ दो को गिरफ्तार किया गया और एक अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

बरामद चोरी के सोलर पैनल प्लेट व पीकप गाड़ी जब्त करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर थाने लाया गया। उसके बाद उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 41/411 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अभियुक्तों का अभिषेक कुशवाहा उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा निवासी घाटी थाना भटनी जनपद व राहुल प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम धर्मखोर बाबू भटनी तथा वांछित अभियुक्त कृष्णा कुशवाहा पुत्र ठग कुशवाहा साकिन धर्मखोर बाबू थाना भटनी। बरामद प्रत्येक प्लेट की लम्बाई देखने से लगभग 7 फीट एवं चौड़ाई लगभग साढ़े तीन फीट है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार व विनय सिंह, कॉन्स्टेबल राय साहब वर्मा व राकेश कुमार यादव, कांस्टेबल रोहित यादव आदि थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button