उत्तर प्रदेशलखनऊ

01 से 31 जुलाई के मध्य विशेष नामांकन अभियान चलाया जायेगा : महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की नामांकन दर बढ़ाने हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य विशेष नामांकन अभियान संचालित किये जाने के निर्देश जारी किये हैं। विशेष नामांकन अभियान के तहत कक्षा-8 के उत्तीर्ण प्रत्येक विद्यार्थियों का निकटवर्ती राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित व अन्य बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-9 में नामांकन कराया जायेगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि जनपदों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष नामांकन अभियान संचालित किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अपने जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से एक कार्य योजना विकसित करेंगे। अभियान के तहत प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक ट्रांजिशन रजिस्टर में विगत शैक्षिक वर्ष में कक्षा-8 उत्तीर्ण कर कक्षा-9 में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों का विवरण दर्ज किया जायेगा। प्रत्येक राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 05 किमी0 की परिधि में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालय के रूप में चिन्हित किया जायेगा तथा फीडर विद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उक्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश दिया जायेगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि नामांकन अभियान हेतु प्रत्येक विकास खण्ड में अवस्थित राजकीय, माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक को तथा नगर क्षेत्र में अवस्थित जीआईसी, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या में से वरिष्ठतम को प्रभारी नामित किया जायेगा। प्रत्येक प्रभारी अधिकारी अपने विकास खण्ड व नगर क्षेत्र से संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर विद्यालय व कक्षा-8 उत्तीर्ण विद्यार्थियोें की एक सूची संकलित करेंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकगण संयुक्त टीम बनाकर नामांकन हेतु घर-घर सम्पर्क करेंगे। विशेष नामांकन अभियान गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा मानीटरिंग सेल का गठन किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button