देशबड़ी खबर

प्रशांत किशोर ने कहा- देश ही नहीं बिहार की राजनीति में भी परिवारवाद हावी है

समस्तीपुर। जाने-माने चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज कहा कि देश ही नहीं बिहार की राजनीति में भी परिवारवाद हावी है। किशोर ने सोमवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी में पदयात्रा के क्रम में यूथ क्लब के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी दल हो परिवारवाद से अछूता नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवारवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी देख लीजिए बिहार भाजपा के जो अध्यक्ष बने हैं उनके पिताजी पहले कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। फिर राजद के विधायक बने और फिर जनता दल यूनाईटेड ( जदयू) में विधायक हो गए।

नेता ने कहा कि परिवारवाद के इस चक्र को तोड़ना है तो आज नीचे से नए युवाओं को खड़ा करना होगा वरना बिहार में जितना भी चाहें कुछ कर लीजिए परिवारवाद आप समाप्त नहीं कर सकते। क्योंकि कभी लालू प्रसाद यादव पर गुस्सा करके भाजपा को जीता दीजिएगा कभी अन्य दलों को। उन्होंने कहा कि जन सुराज इसी परिवारवाद को तोड़ने के प्रयास में लगी है और इसी उद्वेश्य से पूरे प्रदेश मे जन सुराज द्वारा पदयात्रा चलाई जा रही है। कांग्रेस, राजद, जदयू और भाजपा समेत अन्य दलों की सूची बनाई जाए तो आपको पता चल जायेगा कि इन दलों मे साढ़े बारह सौ परिवार के सदस्य ही सांसद एवं विधायक बनते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button