उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में 12 से 17 जुलाई तक कई इलाकों में हो सकती है तेज़ बारिश!

लखनऊ में आज बादल छाये रहेंगे तथा बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। मानसून से पहले बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है जिसकी वजह से लोगो को इस गर्मी से राहत मिल रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी के पूर्वांचल में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी मंगलवार को तेज़ बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

यूपी में अगले पांच दिनों तक होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 12 से 17 जुलाई तक कई इलाकों में तेज़ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

मौसम के बदले अंदाज के बीच कई जगह सूरज बादलों के पीछे छिपा हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और बरसात की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज को छोड़कर सभी जगह अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

यूपी के कई जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। बुधवार सुबह कई स्थानों पर बारिश के बाद रात तक बादलों के बरसने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जनपदों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

आज का मौसम

सूर्योदय 5 :20
सूर्यास्त 7:04
अधिकतम तापमान 35 डिग्री
न्यूनतम तापमान 28 डिग्री
हवा प 11 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 26 कि॰मी॰/घं॰
बादल 85 %

लखनऊ में कल का पूर्वानुमान

सूर्योदय 5:20
सूर्यास्त 7:04
अधिकतम तापमान 34 डिग्री
न्यूनतम तापमान 28 डिग्री
हवा उप 12 कि॰मी॰/घं
हवा के झोंके 32 कि॰मी॰/घं॰
बादल 90%

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button