मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का जलवा जारी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों के दिलों पर भी अपनी छाप छोड़ रही है। दर्शकों के प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने सोमवार को दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे भारत में इसकी कुल कमाई 68.06 करोड़ हो गई और दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ रुपये के साथ कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही।

इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया, जबकि छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि 9वें दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रहा और 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही शनिवार को फिल्म की कमाई में 70 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं इस फिल्म ने सपुर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की, जिससे 11 दिन की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है। अब सोमवार को फिल्म ने दो करोड़ का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही 12 दिनों की कुल कमाई नेट 68.06 करोड़ हो गई है।

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विदवान के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button