उत्तर प्रदेशलखनऊ

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजित होने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया स्थलीय निरीक्षण

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय आम महोत्सव 2023 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम महोत्सव के दृष्टिगत लगाये जाने वाले स्टालों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विशिष्ट प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन स्टालों के माध्यम से किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम महोत्सव के दृष्टिगत आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दृष्टिगत आम महोत्सव की तैयारी की जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम महोत्सव में शहर के विभिन्न स्थानों से अवध शिल्प ग्राम तक आने-जाने हेतु नगर बसें चलाई जायेंगी। आम महोत्सव में विशिष्ट व उत्कृष्ट बागवानों व निर्यातकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

उद्यान मंत्री ने बताया कि आम महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की मुख्य बागवानी फसल आम की विविधता एवं समृद्धता को आम जन को सुलभ कराना है तथा फसल पर हो रहे प्रयोग, प्रजातीय विकास तथा आम का चहुंमुखी विकास किया जाना है। अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई तक “उ0प्र0 आम महोत्सव-2023‘ आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण की गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आम महोत्सव के आयोजन से आम की विभिन्न किस्मों को प्रजातीय संरक्षण मिलेगा तथा आम के बागवानों में उन्नत एंव रंगीन किस्मों के प्रति रूझान बढ़ाने तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादन तकनीकी हस्तान्तरण को बढ़ावा मिलेगा।

उद्यान मंत्री ने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादकों के आम के बहुमुखी उपयोग से भी दर्शक लाभान्वित हो सकेंगें। महोत्सव में आम पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आम उत्पादकों व विक्रेताओं एवं क्रेता व निर्यातकों की एक बॉयर सेलर मीट का आयोजन कराकर आम क्रेताओं व विक्रेताओं को एक मंच उपलब्ध कराया जायेगा, इससे अन्य प्रान्तों में भी आम के और अधिक प्रभावी विपणन के लिए कार्यवाही की जा सकेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button