उत्तर प्रदेशलखनऊ

विशाल मेगा मार्ट के कैश मैनेजर ने चोरी किये थे 22 लाख रुपये, गिरफ्तार

लखनऊ के कृष्णानगर के विशाल मेगामार्ट में रविवार के दिन चोरी हो गयी थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला इतना बड़ा था की एसीपी के नेतृत्व में टीम बनायीं गयी और सर्विलांस मुखबिर की मदद ली गयी। आरोपी ने बचने का पूरा प्रयास किया पहचान में ना आये इसके लिए उसने अपना हुलिया बदला और लड़की के गेटअप में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मगर वो पैरो में पहनी चप्पल की वजह से पकड़ा गया।

कैसे की स्टोर मैंनेजर ने 22 लाख की चोरी

पुलिस ने बताया कि एरिया मैनेजर ने इस चोरी के लिए मार्ट के स्टाफ के लोगो के खिलाफ तहरीर दी थी जिसपर पुलिस ने स्टाफ के लोगो से पूछताछ शुरू कि तो वीरशंकर पुलिस को गुमराह करने लगा और चोरी के लिए पुलिस का शक मैनेजर की तरफ करने लगा। पुलिस वालो ने सीसीटीवी कैमरे में चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही थी तभी एक पुलिस वाले की नजर कैमरे में कैद फोटो और वीरशंकर जो चप्पल पहनकर आया था वो एक जैसी पायी। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया।

वीरशंकर ने बताया कि उसी ने पहले तो ३० जून को मैनेजर की चाभियाँ चुरा ली थी और ९ जुलाई रविवार के दिन उसने बहन की तबियत ख़राब बता कर स्टोर से निकल गया और थोड़ी दूर जाकर दुबारा युवती का हुलिया बनाकर वापस आया। आँखों पर काला चश्मा और मुँह पर कपड़ा लपेट लिया। स्टोर में आने पर उसने मैनेजर के कमरे के सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ दिया उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो रुपये किस तरह से लेकर गया ये किसी को पता चल न सके। कैश चुराने के बाद वो वहा से निकला और कैश को ठिकाने लगाने और कपडे बदलने के बाद वापस स्टोर पर इसलिए आ गया जिससे उसपर किसी को कोई शक न हो। सब कुछ तो उसने बदल दिया मगर चप्पल को बदलना भूल गया और वो पकड़ा गया। आरोपी के पास से चोरी के २२ लाख रुपये और इस्तेमाल किये गए लेडीज कपडे बरामद हुए।

डीसीपी साऊथ विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी ऐशबाग के श्रम विहार कॉलोनी का रहने वाला है और वह छः वर्ष से स्टोर पर असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। ३० जून को उसने चाभियाँ चोरी की मगर किसी तरह की कोई पूंछताछ नहीं हुई न इसकी कोई सूचना पुलिस को दी गयी जिससे वीरशंकर की हिम्मत और बढ़ गयी उसने ९ जुलाई को बहन की तबियत का बहाना बताया और फिर स्टोर के बाहर थोड़ी दूर पर जाकर गली में अपना हुलिया बदला और स्टोर पर वापस लड़की की वेशभूषा में आया जिसपर किसी को कोई शक नहीं हुआ वीरशंकर को पूरी जानकारी थी की लंच के समय कौन किस तरफ से जाता है जैसे ही स्टोर के मैनेजर दिलीप अपने कैशरूम से बाहर आये वह वहा पहुंचा और सीसीटीवी कमरे को दूसरी तरफ मोड़ दिया और पहले से प्लानिंग के अनुसार साउंड बॉक्स के डिब्बे में रुपये भरे और टेप से पैक कर दिया फिर काउंटर से उसकी बिलिंग करा कर वहा से निकल गया बाहर निकलते समय एक कर्मचारी ने उससे मदद करने के लिए पूछा मगर उसने मन कर दिया। पुलिस ने कॅश काउंटर पर जब पूछताछ की तो कॅश लेने वाले स्टाफ ने बताया कि हुलिया से तो लड़की ही लग रहा था मगर जब उसने बिलिंग कराई तो लड़के की आवाज थी उसे जरा सा भी शक नहीं हुआ की साउंड बॉक्स में २२ लाख रुपये होंगे। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबीर की मदद से उसे मानक नगर ओवरब्रिड्ज के नीचे पकड़ा उसके पास से साउंड बॉक्स में चोरी के 22 लाख रुपये मिले। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

किस लिए करी उसने चोरी
वीरशंकर ने चोरी करने का कारण पुलिस को बताया कि उसके घर में दो बड़ी बहने है जिनकी शादी नहीं हो पा रही है उसकी शादी करने के लिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस चोरी की घटना को अकेले उसने ही अंजाम दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button