उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिजली घर के जनसेवा केंद्र से कैश लूटने वाले दो गिरफ्तार

  • इनके द्वारा लखनऊ ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों में की जाती थी लूट की वारदात
  • पुलिस ने इनके पास से लूटी रकम, एक स्कूटी, एक तमंचा और कारतूस किया बरामद

लखनऊ। अपराध शाखा, क्राइम टीम डीसीपी उत्तरी व थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाजीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत व प्रदेश के कई जनपदों में लूट की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय दो शातिर लूटरों को गिरफ्तार करते हुए घटना का किया गया सफल अनावरण। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए शातिर लुटेरे लखनऊ में घूमकर जगहों की रेकी करते हैं। इसके बाद असलहे की नोक पर लूट कर भाग जाते हैं। बिजली घर के जनसेवा केंद्र में हुई लूट के दो लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। साथ ही इनके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरों द्वारा आठ जुलाई को इंदिरानगर में स्थित बिजली घर में बने जनसेवा केंद्र से साढ़े तीन लाख रुपये की दिन दहाड़े लूट की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थी। चूंकि इन्होंने जनसेवा केंद्र में प्रवेश के दौरान हेलमेट पहनने व स्कूटी पर नंबर न होने के कारण इनको पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को मुखबिर ने खास ने आकर सूचना दी कि सेक्टर 25 के पास स्थित पावर हाउस जन सेवा केन्द्र से आठ जुलाई को लूट करने वाले जंगल वाली रोड के किनारे से शेरवुड एकेडमी से आगे आयुर्वेद संस्थान की तरफ आ रहे हैं। तभी जंगल रोड किनारे से होकर एक स्कूटी आती हुई दिखाई दी। जिसके चलाने वाला व्यक्ति हेलमेट लगाये था तथा दोनों काले रंग की शर्ट पहने हुए रोड लाइट की रोशनी में दिखाई दिये। जिनकी ओर इशारा करके मुखबिर ने बताया कि वहीं दोनों व्यक्ति है। जिन्होंने पावर हाउस जन सेवा केन्द्र से रुपयो की लूट की घटना की है।  इसके उपरान्त मुखबिर चला गया।

स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति जब पुलिस बल की जद में आ गये तो निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के इशारा करने पर समस्त पुलिस बल आड़ से निकल कर स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोका गया जो एकाएक पुलिस बल को देखकर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे दौड़ाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आयुर्वेद संस्थान से करीब 20 मीटर दूर सड़क पर ही पकड़ लिया गया । भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि हम दोनों ने सेक्टर 25 चौराहा पावर हाउस से जहां बिल जमा होता है वहां से रुपये लूट कर भाग गये थे। गाड़ी चला रहे व्यक्ति से हेलमेट उतरवाकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो. आसिफ खान उर्फ आर्यन उर्फ चाइना पुत्र तनबीरुल हसन निवासी जरवा रोड तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर हाल पता- फ्लैट नंबर- 205 तैयबा अपार्टमेन्ट पन्तनगर थाना इन्दिरानगर उम्र- 29 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम इन्द्रजीत ओझा उर्फ छोटू उर्फ बाबू पुत्र शिवदेव ओझा निवासी कन्हईपुर निकट पावर हाउस थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज मूल पता- ग्राम परसया थाना हल्दी जनपद बलिया वर्तमान पता- फ्लैट नं0-205 तैयबा अपार्टमेन्ट पन्तनगर थाना इन्दिरानगर उम्र 33 वर्ष बताया।

मो. आसिफ खान उर्फ आर्यन उर्फ चाइना उपरोक्त की जामातलाशी से उसके कब्जे से एक अदद रिवाल्वर 32 बोर देशी व चार जिंदा कारतूस 32 बोर व एक अदद मोबाइल वन प्लस कम्पनी आसमानी रंग बरामद हुआ तथा 105600 रुपये नगद बरामद हुआ । दूसरे इन्द्रजीत ओझा उर्फ छोटू उर्फ बाबू उपरोक्त के पास से कुल 112300 रुपये बरामद हुआ। भागने का कारण पूछने पर दोनों ने बताया कि इसी रिवाल्वर को दिखाकर हम लोगों ने सेक्टर 25 चौराहा पावर हाउस के अन्दर जहां बिल जमा होता है वहां से तीन लाख पचास हजार रुपये लूटे थे। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध विभिन्न जनपद में अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में पता चला कि यह शातिर किस्म के लुटेरे है। ये दोनों दोस्त है और प्रयागराज में एक साथ पढ़ाई की है। आसिफ खान पर करीब दस मुकदमा प्रदेश के कई थानाक्षेत्रों में दर्ज है। इसी प्रकार से उसके दूसरे साभी इंद्रजीत पर भी इलाहाबाद के आसपास के जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा लूट के दर्ज है। इनके द्वारा पहले रेकी की जाती है फिर वारदात को अंजाम देते है। आसिफ खान बिजली घर में लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले कई दिन रेकी किया था। बिजली घर में कैमरा तो नहीं लगा है। आसपास की पूरे लोकेशन लेने के बाद लूट की। दोनों लुटे जुआ खेलने और नशे के आदी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button