उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए गम्भीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कल यहां उनके सरकारी आवास पर पर्यटन विभाग द्वारा प्राचीन धरोहर भवनों के एडॉप्टिव रियूज, जनपद अयोध्या में प्रस्तावित संग्रहालय मंदिर एवं गेटवे कॉम्प्लेक्स टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेण्टर के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के उपरान्त सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में विरासत सम्पत्तियों के मूल गौरव को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें निजी निवेश का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जनपद लखनऊ की छत्तर मंजिल, कोठी गुलिस्तां-ए-इरम, कोठी दर्शन विलास, कोठी रोशन-उद्-दौला के साथ ही जनपद मिर्जापुर के चुनार किला, बरसाना के जलमहल, कानपुर के शुक्ला तालाब, बिठूर की टिकैतराय बारादरी की असंरक्षित विरासत सम्पत्तियों को विकसित किया जाए।

सीएम योगी ने कहा कि जनपद अयोध्या में संग्रहालय मंदिर के निर्माण के दौरान भगवान श्री राम से सम्बन्धित परम्पराओं का समावेश किया जाए। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीराम एवं उनकी परम्पराओं को जानना चाहते हैं, इसलिए संग्रहालय में रामलीला एवं रामायण के विभिन्न दृश्यों का अंकन हो। उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या में निर्मित किए जा रहे गेटवे कॉम्प्लेक्स में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। पंचकोसी एवं चौदह कोसी मार्गों को इस प्रकार विकसित किए जाए कि वहां पर प्राकृतिक सौंदर्य बना रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button