देशबड़ी खबर

प्रियंका गांधी ने कथित भर्ती घोटाले को लेकर किया ट्वीट, कहा- सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है?

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश में हाल ही में उजागर हुए कथित भर्ती घोटाले को लेकर आज राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निशाने पर लिया है। वाड्रा ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ”मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं। नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है?

भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है? नौकरी के लिए भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले हैं। भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है?” इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट के जरिए सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में हुए पटवारी भर्ती घोटाले के खिलाफ हजारों छात्र इंदौर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में जिस तरह से हर प्रतियोगी और भर्ती परीक्षा में धांधली और घोटाला सामने आ रहा है, उससे मेहनत करने वाले छात्रों का नाराज होना स्वाभाविक है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने लिखा है, ”मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह नौजवानों के इस असंतोष और गुस्से को समझें। भ्रष्टाचार और घोटाले के हर मामले को लीपापोती कर दबा देने की मानसिकता छोड़कर छात्रों के साथ न्याय करें।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button