देशबड़ी खबर

मंत्रियों के विभागों का सीएम शिंदे ने किया बंटवारा, अजित पवार बने वित्त मंत्री, देखें सूची

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में वित्त और योजना विभाग सौंपा गया। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा से अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पवार के आठ सहयोगियों को भी विभाग आवंटित कर दिये गये हैं, जिन्होंने दो जुलाई को मंत्री के रूप में शपथ ली थी। बयान के अनुसार, धनंजय मुंडे को कृषि विभाग की कमान दी गयी है, वहीं दिलीप वाल्से-पाटिल को सहकारिता मंत्री बनाया गया है।

इसमें बताया गया कि मंत्री बने अन्य राकांपा नेताओं में हसन मुशरिफ को चिकित्सा शिक्षा, छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, धर्मराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संजय बनसोडे को खेल, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास तथा अनिल पाटिल को राहत, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकांपा के नौ नेताओं के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में अब 29 कैबिनेट मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे नीत शिवसेना के विधायकों ने पवार को वित्त और योजना विभाग दिये जाने पर आपत्ति जताई थी। तटकरे के सरकार में शामिल होने के साथ पहली बार किसी महिला विधायक को एकनाथ शिंदे नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला है। उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार में तटकरे राज्य मंत्री के तौर पर कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button