उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजकीय आईटीआई में 200 युवाओं को मिला जॉब आफर

राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ में टाटा मोटर्स लि0 लखनऊ के द्वारा कैम्पस ड्राइव का उद्घाटन विधायक, लखनऊ उत्तरी डॉ0 नीरज बोरा, ने दीप प्रज्जलित करते हुए किया। उन्होने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर हाथ को काम देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन कर जन सामान्य को रोजगार से जोडने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने अभ्यर्थियों को मेहनत एवं लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने संस्थान के सभी कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में लगभग 600 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 200 अभ्यर्थियों को कम्पनियो द्वारा 13600 रूपये प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाओं पर जॉब के ऑफर दिये गये। उन्होने कहा कि जो अभ्यर्थी रोजगार मेले से वंचित रह गये है वे अभ्यर्थी 21 जुलाई, 2023 को राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में होने वाले वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button