देशबड़ी खबर

Chandrayaan-3: जीएसएलवी मार्क तृतीय की ‘कोटिंग’ सांगली के उद्यमी की फैक्टरी में की गयी: अजित पवार

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जीएसएलवी मार्क तृतीय (एलवीएम3 रॉकेट) की ‘कोटिंग’ सांगली के एक उद्यमी के स्वामित्व वाली एक फैक्टरी में की गयी है जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। एलवीएम3 रॉकेट तीन मॉड्यूल का समन्वय है, जिसमें प्रणोदन, लैंडर और रोवर शामिल हैं।

पवार ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि जीएसएलवी मार्क तृतीय रॉकेट की ‘कोटिंग’ सांगली में संदीप सोले के स्वामित्व वाली ‘डैजल डायनाकोट्स प्राइवेट लिमिटेड’ की फैक्टरी में की गयी।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की स्थिति ‘सामान्य’ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button