उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल संरक्षण के लिए 1090 चौराहे पर जल शक्ति मंत्री के साथ उमड़ा स्कूली बच्चों का सैलाब

भूजल संरक्षण के लिए 1090 चौराहे पर रविवार सुबह स्कूली बच्चों का सैलाब उमड़ा। सभी ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर जल बचाने का संकल्प लिया। ‘जन-जन ने ठाना है, पानी को बचाना है’ और ‘ये संकल्प निभाना है, हर एक बूंद बचाना है’ जैसे जल संचयन और संरक्षण के नारे भी लगाए। जल जागरूकता के माहौल के बीच स्वयंसेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में जल संरक्षण के पोस्टर लेकर जल बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर जल बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी हुए। गोमती रिवर फ्रंट पर स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों, स्काउट गाइड के बच्चों और स्वंसेवी संस्थाओं ने जल बचाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। वो स्कूली बच्चों के साथ जल जागरूकता के लिये दौड़ लगाते भी दिखे। जल शक्ति मंत्री ने यहां से लखनऊ से बांदा के लिए ‘जल मैराथन’ को हरी झण्डी भी दिखाई।

राजधानी के 1090 चौराहे से रविवार सुबह भूजल सप्ताह का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। यह कार्यक्रम भुगर्भ जल विभाग की ओर से आयोजित किया गया । इस दौरान जल शक्ति मंत्री कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाने में जुटे स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों, स्काउट गाइड के बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से मिले। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने जल संरक्षण और संचयन के नारे भी लगाए और स्कूली बच्चों को जल संचयन और संरक्षण का महत्व भी बताया। बच्चों ने उनके साथ ‘घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में’ नारे को भी दोहराये। कार्यक्रम में जल जागरूकता के माहौल के बीच स्वयंसेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने गोमती रिवर फ्रंट मार्ग तक जल जागरूकता पदयात्रा भी निकाली। कार्यक्रम में भुगर्भ जल विभाग के निदेशक वी. के. उपाध्याय समेत विभाग के समस्त अधिकारी भी मौजूद रहे।

जल शक्ति मंत्री ने जल जागरूकता के लिए इकट्ठा हुए बच्चों के साथ लगाई दौड़

जल शक्ति मंत्री ने भूजल सप्ताह के शुभारंभ पर 1090 चौराहे पर इकट्ठा हुए विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ दौड़ लगाई और बच्चों को जल बचाने का संदेश भी दिया। स्कूली बच्चे भी कदम से कदम मिलाकर जल शक्ति मंत्री के साथ दौड़े। जल शक्ति मंत्री ने साइकिल पर जल जागरूकता के लिए निकली संस्थाओं के सदस्यों को हरी झण्डी दिखाई। एनसीसी के बच्चों से मिले। सीएमएस की छात्रा अराध्या और कई अन्य छात्र-छात्राओं को जल बचाने का संदेश भी दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button