उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क सुरक्षा में एक नई विधा ‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’ के माध्यम से चौराहों पर निर्माण कार्य शुरू

उ0प्र0 सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता के कारण प्रदेश में चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान एवं जितिन प्रसाद , मंत्री, लोक निर्माण विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर दिये गये निर्देशों के क्रम में उत्तर-प्रदेश के समस्त जिलों के सभी ब्लैक स्पाटों का सड़क सुरक्षा आडिट आई0आई0टी0 दिल्ली व आई0आई0टी0 बी0एच0यू0 से कराया गया। आई0आई0टी0 दिल्ली द्वारा दी गई आडिट रिपोर्ट के अनुसार ब्लैक स्पॉट के दीर्घ कालिक सुधार के अन्तर्गत प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ द्वारा लखनऊ शहर के 23 ब्लैक स्पॉट (चौराहों) पर सड़क सुरक्षा के अर्न्तगत आडिट रिपोर्ट के अनुसार चौराहों का चौड़ीकरण का कार्य एवं एक नई विधा ‘‘टैक्सचर सरफेसिंग’’ का कार्य कराया जा रहा है। टेक्सचर सरफेसिंग के अर्न्तगत अति व्यस्त चौराहे जो ब्लैक स्पॉट घोषित हैं, के आवागमन के मार्गो पर रोड की पूरी चौड़ाई में एवं मार्ग के 6.00 मीटर लम्बाई ‘‘कट स्टोन’’ सीमेन्ट मसाले में लगाया जाता है एवं सीमेन्ट कंक्रीट मसाले से दोनों ओर रैम्प बनाया जाता है।

इस निर्माण विधा से राजधानी दिल्ली के कई जंक्शन पर टेक्सचर सरफेसिंग का कार्य कराया गया है। इस टेक्सचर सरफेसिंग से 10-20 मीटर दूर बिटुमिनस कार्य से रोड की पूरी चौड़ाई में एवं 5 मीटर लम्बाई में 10 सेमी0 ऊॅचा स्पीड टेबिल बनाया जा रहा एवं दोनों तरफ 1.70 मीटर लम्बाई में रैम्प से जोड़ा जा रहा है। इस दो तरह के निर्माण के बाद जंक्शन पर यातायात की गति को नियंत्रित करके ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटना से बचाव किया जा सकेगा। उक्त दोनों कार्यों के अतिरिक्त यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिये मार्ग पर जेब्रा क्रासिंग, स्टाप लाइन, ऐज लाइन, सेन्टर लाइन एवं कासनरी साइन बोर्ड इत्यादि लगाये जा रहे हैं। मनीष वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, लखनऊ ने बताया कि सरपोटगंज चौराहा, विजयनगर चौराहा, चन्द्रिका देवी चौराहा, बंगला बाजार चौराहा, पकरी पुल, इको गार्डेन चौराहा, कनौसी चौराहा, आई0आई0एम0 चौराहा, भैसा कुण्ड आदि पर सड़क सुरक्षा के अर्न्तगत आई0आई0टी0 दिल्ली की आडिट रिपोर्ट के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही लखनऊ शहर के 23 ब्लैक स्पॉटों पर दीर्घ सुधार के कार्य पूर्ण करा लिये जायेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button