उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। जनता दर्शन में लगभग 3 दर्जन जिलों से आये कई सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उप मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में भारी भीड़ देखकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वयं फरियादियों के पास जाकर एक-एक व्यक्ति से उनकी समस्या सुनी, कई मामलों में उन्होंने सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व शासन के उच्चाधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण के बावत दूरभाष पर वार्ता भी किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button