बड़ी खबरविदेश

विक्ट्री डे पर उत्तर कोरिया ने की मिलिट्री परेड, अमेरिका तक वार करने में सक्षम ह्वासोंग मिसाइल को किया शामिल

उत्तर कोरिया ने विक्ट्री डे के मौके पर मिलिट्री परेड का आयोजन किया, इस परेड में परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों के साथ नए ड्रोन्स और कई बैलिस्टिक मिसाइलें दिखाई गईं, इसमें अमेरिका तक वार करने में सक्षम ह्वासोंग-17 और 18 को भी शामिल किया गया। यह परेड कोरियन वॉर के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था।

परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों तथा नए ड्रोन्स का किया प्रदर्शन

नॉर्थ कोरिया ने इस परेड में अपनी परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों का भी प्रदर्शन किया, इन मिसाइलों का हाल ही में सफल परीक्षण किया गया था, इसके अलावा परेड में नॉर्थ कोरिया ने अपने नए ड्रोन्स का भी प्रदर्शन किया, इन ड्रोन्स के साथ कई उन्नत तकनीक भी दिखाई गईं जो कि भविष्य में नॉर्थ कोरिया के लिए काम आ सकती हैं।

बैलिस्टिक मिसाइलों को किया गया शानदार प्रदर्शन

नॉर्थ कोरिया ने इस परेड में बैलिस्टिक मिसाइलों का भी एक शानदार प्रदर्शन किया, इन मिसाइलों के साथ नॉर्थ कोरिया ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देने की कोशिश भी की है,बैलिस्टिक मिसाइलें एक उच्च गति वाले मिसाइल होती हैं जो दुर्गम स्थानों तक पहुंच सकती हैं और इनका नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होता है।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु थे मेहमान

इस परेड में नॉर्थ कोरिया ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीनी डेलिगेशन को विशेष रूप से आमंत्रित किया था, इससे पहले सर्गेई शोइगु ने किम जोंग से मुलाकात की थी तथा दोनों के बीच सैन्य तथा सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी।

क्या कहा अमेरिका ने

अमेरिका की तरफ से व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अब कुछ भी सीक्रेट नहीं है उन्होंने कहा रूस दूसरे देशों से हथियार खरीद रहा है तथा पुतिन दूसरे देशों से युद्ध के लिए मदद मांग रहे हैं तथा इसमें उत्तर कोरिया भी शामिल है तथा वह रूस को हथियार और मिसाइल भी दे रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button