देशबड़ी खबर

राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित बंगला फिर आवंटित किया गया

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उनका पुराना सरकारी बंगला आवंटित करने का निर्णय किया गया है. सूत्रों ने बताया कि संसद की आवास संबंधी समिति ने इस बारे में निर्णय किया है. समझा जाता है कि राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित उनका पुराना बंगला वापस आवंटित किया गया है.

इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, ‘मेरा घर पूरा हिन्दुस्तान है.’ उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी मानहानि के मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी. इसके बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मार्च में गुजरात की एक अदालत द्वारा मानहानि के इस मामले में दोषी करार दिए जाने और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 22 अप्रैल को लुटियंस दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था. राहुल गांधी पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद चुने गए और तीन बार इस सीट से सांसद रहे. उन्होंने 2019 में केरल के वायनाड संसदीय सीट से चुनाव जीता.

बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद ही उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी. वहीं राहुल गांधी से उनका सरकारी बंगला वापस ले लिया गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button