अयोध्याउत्तर प्रदेश

आधी रात को पिता बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म करने की कोशिश, बेटे ने रोका तो मार दी गोली

अयोध्याःजनपद के ग्रामीण क्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है. एक पिता ने अपनी बेटी के साथ घिनौनी करतूत करने की कोशिश की. भाई ने विरोध किया तो पिता ने उसे गोली मार दी. बेटे को बेहद गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं, मौका पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

बेटे को जबड़े में मारी गोलीः पुलिस के मुताबिक, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अधेड़ की पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है. जिसके बाद घर में उसकी दो बेटी और एक बेटा है. सोमवार की रात के अंधेरे में अचानक बाप के मन में पाप जाग गया और उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. शोर शराबा सुनकर घर में मौजूद बेटा जाग गया और उसने अपने पिता को यह पाप करने से रोका. इस बात को लेकर बाप बेटे में विवाद हो गया. इसके बाद अवैध असलहे से पिता ने ही बेटे को गोली मार दी. गोली बेटे के जबड़े में लगी है और उसकी हालत नाजुक है.

रात में 8 किमी पैदल घायल भाई को लेकर PHC पहुंची बहन: इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद भी पिता का दिल नहीं पसीजा और खून से लथपथ मरणासन्न अपने बेटे को छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद जख्मी भाई के मुंह पर गमछा बांधकर बहन ने बह रबे खून को रोका और 8 किलोमीटर रात के अंधेरे में पैदल चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माया बाजार पहुंची. जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया. यहां भी डॉक्टरों ने लड़के की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है. वारदात की शिकार बहन भाई के इलाज को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंच चुकी है.

लखनऊ ट्रामा सेंटर में घायल बेटा भर्तीः एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले पिता की तलाश की जा रही है. घटना में घायल युवक की हालत गंभीर है. युवक का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button