उत्तर प्रदेशगोरखपुर

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की। साथ ही प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का अपील की। सीएम योगी ने इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश की जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। बता दें कि बीते वर्ष भी योगी सरकार ने प्रदेश में साढ़े चार करोड़ तिरंगा फहराकर बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया था। वहीं इस वर्ष भी प्रदेश के आवासीय, अनावासीय भवन, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय, संस्थाओं आदि के भवनों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं।

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत ना केवल गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर की बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर तिरंगे की तस्वीर अपलोड की है।

आजादी के अमृत काल के इस दूसरे स्वतंत्रता दिवस पर एक सप्ताह तक विविध आयोजन होने हैं। इस दौरान 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में मौन जुलूस निकालकर भारत के विभाजन की विभिषिका को याद करते हुए उस दौरान हुई हिंसा में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का दीपक जलाकर वीर बलिदानियों को याद कर नमन किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य बल, केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस विभाग के बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया जाएगा और कवि सम्मेलन एवं मुशायरों का आयोजन होगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय रविवार (13 अगस्त) को भी खोले गये। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील की भी विशेष व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने स्कूलों में हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तय की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button