उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी में लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। अटल जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित कई मंत्री उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा, “कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है, कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है। किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं, किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button