उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आने वाले समय में भ्रष्टाचार मुक्त पंचायती राज व्यवस्था करना है

मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में 39 विकास खंड हैं। प्रदेश में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल ग्राम की समस्या गांव में समाधान योजना को सफल बनाएं। ब्लॉक प्रमुख ग्राम चौपाल में अवश्य शामिल होने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भ्रष्टाचार मुक्त पंचायती राज व्यवस्था करना है। उन्होंने स्वीकार किया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अनैतिक हथकंडे अपनाए जाते हैं। इसलिए अगला चुनाव सीधे जनता से होगा। इसलिए ब्लॉक प्रमुख सीधे जनता के संपर्क में रहें। अब ग्राम सभा में पांच करोड़ रुपये मिलता है। इससे विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ग्राम प्रधान को जानती है लेकिन ब्लॉक प्रमुख को क्यों नहीं। यह सोचना होगा।

उन्होंने कहा कि हर ग्राम में एक साल में हुए विकास कार्य की बीडीओ सूची बनाएं और इसका डिस्प्ले कराएं। ग्राम पंचायत के विकास का मास्टर प्लान तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत मजदूर न मिलने की समस्या है। आईडी जनरेट न होने की अड़चन को दूर करने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब आदि के कब्जे हटवाएं। माफिया को छोड़ना नहीं है, शरीफ को छेड़ना नहीं है। सार्वजनिक उपयोग की जमीन किसी के कब्जे में नहीं होनी चाहिए। इसे हर हाल में हटवाना होगा।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के मध्य संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। इसे दूर करने के लिए हर महीने जिला स्तर पर बैठक कराएं। पंचायत सेक्रेट्री और ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य में समन्वय स्थापित करना है। बैठक की कार्यवाही रजिस्टर में लिखा जाना चाहिए। जो समस्या जिस स्तर पर समाधान हो सके उसे हर हाल में कराना होगा। गांवों की निधियों का सही इस्तेमाल कर गांवों का कायाकल्प करने की जरूरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button