मनोरंजन

फिल्म की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा ने किया बड़ा वादा

साउथ की सुपरहिट जोड़ी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘कुशी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ‘कुशी’ 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय बाद विजय की ये फिल्म दर्शकों को पसंद आई है. फिल्म ‘कुशी’ को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

‘कुशी’ का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इसे तमिल और हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी रिलीज किया गया था। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है, फिल्म की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस से बड़ा वादा किया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक घोषणा की है।

विजय देवरकोंडा हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इवेंट का यह वीडियो ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि वह फिल्म ‘कुशी’ से कमाए गए पैसों को 100 परिवारों को देंगे. विजय देवरकोंडा हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इवेंट का एक वीडियो ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसकी घोषणा तेलुगु भाषा में की।

इस वीडियो में उन्होंने कहा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अपनी कमाई से 1 करोड़ रुपये 100 अलग-अलग परिवारों में बांटूंगा, प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये मिलेंगे। यह सारा पैसा मैं अपने निजी खाते से चुकाऊंगा, कुशी की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन तेलुगु में 15 करोड़ की कमाई करते हुए दमदार ओपनिंग की थी. अब यह फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button