उत्तर प्रदेशलखनऊ

अलाया अपार्टमेंट हादसा : फरार आरोपी फहद यजदानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित अलाया अपार्टमेंट के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों की माने तो बिल्डर फहद यजदानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहद यजदानी की गिरफ्तारी नैनीताल से होना बताई जा रही है। हजरतगंज पुलिस फहद को गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ ला रही है। काफी लंबे समय से पुलिस को बिल्डर फहद यजदानी की तलाश थी। जो आज पूरी हुई है।

दरअसल, इसी साल 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया था। वजीर हसन रोड पर पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट इमारत ढह गई थी। इस इमारत का निर्माण याजदान बिल्डर्स ने कराया था। इमारत ढहने से करीब तीन लोगों की मौत हो गई थीं, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

इस घटना के बाद पुलिस ने बिल्डर फहद याजदानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं। वहीं बिल्डर फहद याजदानी को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button