देशबड़ी खबर

‘पहले मणिपुर को शांत कीजिए’, VK सिंह के POK वाले बयान पर संजय राउत का तंज

जयपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह पीओके वाले बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) ‘‘अपने आप भारत के अंदर आएगा।’’ पूर्व सेना प्रमुख ने सोमवार को दौसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीओके अपने आप भारत के अंदर आएगा, थोड़ा सा इंतजार कीजिए।’’

उन्होंने राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीओके से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। सिंह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, ‘‘जी-20 बैठक अभूतपूर्व रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।’’

उन्होंने कहा कि ‘जैव ईंधन गठबंधन’ को लेकर मोदी के नेतृत्व में मिली सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था बदहाल है और युवाओं एवं किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है।’’

संजय राउत का तंज

वहीं, पीओके वाले बयान पर तंज कसते हुए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने हमेशा PoK को अपना हिस्सा बताया है। जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है। राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है। अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है। पहले यह अपने कब्जे में लीजिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button