देशबड़ी खबर

राजस्थान: कोटा में NEET की तैयारी कर रही 16 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब माने जाने वाले कोटा में NEET की तैयारी कर रही एक 16 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। बच्ची की पहचान रिचा सिंह के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है और विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भीलवाड़ा से भी सामने आया था सुसाइड का मामला

इससे पहले राजस्थान के भीलवाड़ा से भी सुसाइड का एक मामला सामने आया था। यहां ज्यूडिशियरी सर्विस की परीक्षा में फेल होने के बाद एक युवती ने पंखे से लटककर सुसाइड कर ली थी। युवती की पहचान 28 साल की आकांक्षा के रूप में हुई थी और उसके कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में आकांक्षा ने लिखा था कि उसने बहुत बार कोशिश की लेकिन फेल हो गई। हर त्योहार, शादी छोड़ी लेकिन निराशा हाथ लगी। मुझे माफ कर देना भैया,अब मुझमें हिम्मत नहीं रही। आकांक्षा आरजेएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी और 16 अगस्त को उसका रिजल्ट आया था, जिसमें फेल होने के बाद से वह डिप्रेशन में थी।

हालही में एक मां-बेटे ने की थी सुसाइड

इससे पहले 10 सितंबर को भी कोटा में सुसाइड का एक मामला सामने आया था, जिसमें एक मां-बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर सुसाइड कर ली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आर्थिक परेशानियों की वजह से मां-बेटे ने ये कदम उठाया था। पुलिस को शवों के पास से एक हिसाब-किताब की डायरी और जहर मिला था। मृतकों की पहचान सतविंदर कौर (50) और उसके बेटे रोबिन सिंह (29) के रूप में हुई थी। मां-बेटे तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते थे। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्राथमिक तौर पर ये सुसाइड का मामला लग रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button