उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय पोषण माह : CM योगी ने 1359 आंगनबाड़ी सेंटर का किया लोकार्पण, कहा – UP में खत्म हुआ कुपोषण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभावन में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को कहा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुरूप कुपोषण के खात्मे की दिशा में निरंतर कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि कई सर्वे के जरिये ये बात साबित भी हुई है।

सीएम योगी ने इस दौरान 1359 आंगनबाड़ी सेंटर का लोकार्पण भी किया। इन सेंटर को 155 करोड़ की लागत से प्रदेश के जिलों में स्थापित किया जायेगा। सीएम योगी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये 29 करोड़ की धनराशि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के कहते में ड्रेस के लिए भेजी। इसके अलावा 50 करोड़ की लागत से बनने वाले 171 बल विकास परियोजना केंद्रों का भी शिलान्यास सीएम योगी ने किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते 6 वर्षों में हमने पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस का खत्म करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि जुलाई से सितम्बर माह के बीच पूर्वांचल के जिलों में विशेषकर कुपोषित बच्चों में इस बीमारी का प्रसार होता था। सीएम ने कहा कि बच्चों में अनीमिया जैसी बीमारी में अब 6 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। साथ ही बच्चों को पोषित कर उनमें बौनापन जैसी कुपोषण के चलते आने वाली कमी को भी पहले से 5 फीसदी से ज्यादा काम करने में सफलता यूपी को मिली है।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण के विभिन्न आयामों की जानकारी आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा दी जाएगी। सीएम योगी ने आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीएम योगी ने कई बच्चों का अन्नप्राशन भी करवाया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button