उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में 2.30 करोड़ की सरकारी जमीन से हटवाए कब्जे

लखनऊ: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एक बार फिर से लखनऊ जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. लखनऊ जिला प्रशासन ने एंटी भू माफिया एक्सपर्ट के तहत कार्यवाही करते हुए लखनऊ में दो करोड़ 30 लाख रुपए की सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की है. इससे पहले भी लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से एंटी भू माफिया अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्यवाही की गई.

लखनऊ में सरकारी जमीन से हटवाए गए अवैध कब्जे. अभियान के तहत तहसील मलिहाबाद के ग्राम गोपालपुर में ग्राम समाज की भूमि जो चारागाह में दर्ज है और ग्राम बहरौरा की भूमि जो कि बंजर में दर्ज है पर से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया.

उप जिलाधिकारी मलिहाबाद मीनाक्षी पांडे ने बताया कि ग्राम गोपालपुर और ग्राम बहरौरा की कुल 2.25 करोड़ कीमत की जमीन से कब्जे हटवाए गए हैं. अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है. उप जिलाधिकारी मलिहाबाद द्वारा ग्राम गोपालपुर में पंचायत भवन व खेल के मैदान पर पक्के आवासीय मकान बना कर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या है एंटी भू माफिया स्क्वाड

वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सरकारी जमीन पर से कब्जे हटाने के लिए एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया था. इसके गठन के बाद राजधानी लखनऊ में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन चिन्हित की गई जिस पर अवैध रूप से माफियाओं ने कब्जा कर रखा था. लखनऊ जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर बेशकीमती सरकारी जमीन पर से कब्जे हटवाए. अभियान के तहत न सिर्फ लखनऊ जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर से भूमाफियाओं के कब्जे हटाए वहीं दूसरी ओर अभियान के तहत अपराधियों पर कार्यवाही भी की गई. राजधानी लखनऊ में आधा दर्जन लोगों पर एंटी भू माफिया एक्सपर्ट के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button