अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल का कार्य 50 फीसदी पूरा, ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति की ताजा तस्वीर क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की है. ट्रस्ट द्वारा जारी की गई 7 तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि फर्स्ट फ्लोर का निर्माण कार्य लगभग 50 फ़ीसदी पूरा हो चुका है. छत बनाने के लिए सभी खम्भों को खड़ा कर दिया गया है. 24 घंटे अनवरत चल रहे इस निर्माण कार्य के जरिए अब फर्स्ट फ्लोर की छत बनाने का कार्य भी जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. फर्स्ट फ्लोर पर बनने वाले सभी मंडप के खम्भे खड़े हो चुके हैं. इसके अलावा कुछ खम्भों पर मंडप भी बनाया जा चुका है.

मंदिर निर्माण का 65 फीसदी कार्य हुआ पूरा

5 अगस्त 2020 को शुरू हुए राम मंदिर निर्माण को लगभग 3 वर्ष से अधिक समय तक बीत चुका है. इस अवधि में वर्ष 2020 की शुरुआती चरण में जमीन के नीचे खुदाई कर प्लिंथ बनाने, जिसके ऊपर मंदिर को एक मजबूर आधार देने की योजना है. इस विशालकाय पत्थर की चट्टान के ऊपर मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है. जिसमें ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अब ग्राउंड फ्लोर पर दरवाजे और नक्काशी का कार्य भी पूर्ण करने के बाद साफ सफाई का कार्य जारी है.

फर्स्ट फ्लोर के सभी खंभे हुए खड़े

वहीं, कार्य की प्रगति के रूप में फर्स्ट फ्लोर पर भी सभी खंभे खड़े कर दिए गए हैं और अब छत डालने की प्रक्रिया शुरू की जानी बाकी है. वहीं मंदिर परिसर के बाहरी कार्यक्षेत्र की बात करें तो मंदिर के चारों तरफ परकोटे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. इसके अलावा भीड़ के दबाव को कम करने के लिए दर्शन मार्ग पर बनाई जाने वाली टनल का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है.

निर्माण कार्य में बढ़ाई गई श्रमिकों की संख्या

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी की गई इन तस्वीरों में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति को साफ तौर पर देखा जा सकता है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ट्रस्ट की यह योजना है कि दिसंबर 2023 तक अधिक से अधिक कार्य को पूरा किया जा सके. जिससे जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो उसे समय आने वाले अतिथि महानुभाव और राम भक्त अधिक से अधिक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होता अपनी आंखों से देख सकें.

प्रथम तल का निर्माण कार्य तेजी से शुरू

इसी कार्य योजना के तहत मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है. कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. इस समय लगभग 3000 कार्यकर्ता इंजीनियर, सुपरवाइजर, मैनेजर, श्रमिक और अन्य विभागों से जुड़कर राम मंदिर निर्माण कार्य को प्रगति दे रहे हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button