उत्तर प्रदेशबहराइच

लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी आधी आबादी : सपा

बहराइच। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण पूरी तरह से जुमला है। भाजपा महिलाओं के साथ सिर्फ छलावा कर रही है।

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। सपा जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ वार्ता की और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम की संचालिका समाजवादी पार्टी की महिला अध्यक्ष मन्नू देवी रही।

मीडिया से मुखातिब होने के दौरान समाजवादी पार्टी महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि हम 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस बार भाजपा को शिकस्त देकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आधी आबादी जान चुकी है कि भाजपा उनके लिए कोई काम नहीं कर रही है।

उन्होंने संसद में पेश हुए महिला आरक्षण को जुमला बताया। कहा कि बिना जनगणना कराए भाजपा महिला आरक्षण लागू करने की बात कर रही है, यह सब जुमला है। उनको ऐसा लगता है, वह ऐसा कह कर महिला वोट पा सकेंगे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होने वाला। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button