देशबड़ी खबर

Bihar Caste Census: जातिगत जनगणना का आंकड़ा जारी, 215 जातियों का डाटा किया गया पेश

पटनाः बिहार में जातिगत जनगणना का आंकड़ा जारी कर दिया गया है. सोमवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी. विभागीय जानकारी के अनुसार 215 जातियों का आंकड़ा जारी कर दिया गया है. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से थोड़ी ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति बताई गई है. जातीय गणना में बिहार की कुल आबादी 13, 01725310 है.

जातिगत जनगणना का आंकड़ा जारीः जातीय गणना में बिहार की कुल आबादी 13, 01725310 है. प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि 215 जातियों का आंकड़ा जारी किया गया है, जिसमें, हिन्दू 81.9986%, इस्लाम 17.7088%, ईसाई 0.0576% रिकॉर्ड किया गया है. धर्म के अनुसार आंकड़ा के साथ-साथ जातियों का भी आंकड़ा जारी किया गया है.

ओबीसी सर्वाधिक 63% : बिहार में जातीय गणना में ओबीसी की संख्या सर्वाधिक है. पिछड़ा 27.12% और अति पिछड़ा-36.01% आबादी है. इस तरह ओबीसी की संख्या 63% के करीब है. वहीं SC- 19.65 और ST 1.68% है इसतर इन दोनों वर्गों में की संख्या 21% है. जबकि जनरल कास्ट की आबादी 16% है.

215 जातियों का आंकड़ा जारीः जातियों के आंकड़ा इस प्रकार है, जिसमें यादव 14.2666%, कुर्मी 2.8785%, कुशवाहा 4.2120%, ब्राह्मण 3.6575%, बनिया 2.3155%, भूमिहार 2.8683%, राजपूत 3.4505%, मुसहर 3.0872%, मल्लाह 2.6086%, बनिया 2.3155% रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ अन्य जातियों का आंकड़ा भी जारी किया जा रहा है.

7 जनवरी से शुरू हुआ था जातिगत जनगणनाः सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में जातिगत जनगणना कार्यक्रम को पूरा किया गया है. बता दें कि इसी साल 7 जनवरी से जातिगत जनगणना का पहला चरण शुरू हुआ था, जो 21 जनवरी को पूरा हुआ था. दूसरा चरण का 15 अप्रैल से शुरू हुआ था, इसी बीच मामला कोर्ट में चला गया था. इस कारण दूसरे फेज में 80 प्रतिशत काम पूरा हुआ था.

दो चरणों में हुआ था जातीय जनगणनाः बता दें कि जातिगत जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूचीकरण और इसकी गणना की गई थी. दूसरे चरण में परिवारों की संख्या और उनके रहन-सहन, आय आदि का आंकड़ा जुटाया गया था. हालांकि मामला कोर्ट में जाने के कारण दूसरा चरण का का काम 80 प्रतिशत ही पूरा हुआ था, लेकिन चुनाव से पहले आंकड़ा जारी करने का लक्ष्य था, जिसे विभाग ने पूरा किया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button