देशबड़ी खबर

Sanjay Singh arrested: दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 8 घंटे की पूछताछ के बाद AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद उनको शाम 5.15 बजे गिरफ्तार किया. इससे पहले सुबह ED की टीम ने सिंह के दिल्ली स्थिति सरकारी आवास पर छापेमारी की.

बताया जा रहा है कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर ईडी अपने मुख्यालय ले जाएगी. रात भर वह लॉकअप में रहेंगे और गुरुवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद अब संजय सिंह ही मुखर चेहरा थे. अब वह भी गिरफ्तार हो चुके हैं. खास बात है कि शराब घोटाले में अभी तक जितनी भी गिरफ्तारी हुई है उनमें किसी को ही जमानत नहीं मिल पाई है.

सुबह संजय सिंह ने तस्वीर पोस्ट कर कसा था तंजः छापेमारी शुरू होने पर सुबह संजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर एक तस्वीर को पोस्ट किया था. तस्वीर के माध्यम से उन्होंने तंज कसते हुए लिखा था, “फक्कड़ हाउस में ED का स्वागत है.” ED की रेड पर AAP ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “पिछले एक साल से तथाकथित शराब घोटाले का शोर हो रहा है, लेकिन इनको एक पैसा नहीं मिला. 1,000 से अधिक बार छापे मारे. कहीं कुछ नहीं मिला. वैसे ही संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा. यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें को दर्शाता है.”

शराब घोटाले में दूसरे AAP नेता गिरफ्तारः कथित शराब घोटाले में AAP के शीर्ष नेताओं पर शिकंजा कसता जा रहा है. संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल सरकार के तात्कालीन डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI और ED गिरफ्तार कर चुकी है. इसके बाद सिसोदिया को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button