देशबड़ी खबर

जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री के साथ पश्चिम एशिया में ‘संकट’ पर की चर्चा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाह्यान से बात की और हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर हमलों और तेल अवीव के जवाबी हमले से पश्चिम एशिया में उत्पन्न ‘‘संकट’’ पर चर्चा की। जयशंकर इस समय श्रीलंका की यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम यूएई के विदेश मंत्री से बात की। पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा की। संपर्क में बने रहने पर सहमति बनी।’’ फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास ने शनिवार को इजराइल पर हमले शुरू कर दिए थे जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा में हवाई हमले किए जिसमें 800 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग दृढ़ता से उनके देश के साथ खड़े हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमास के खिलाफ जवाबी हमलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button