उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में इजरायल के समर्थन में उतरी अखिल भारत हिन्दू महासभा, लगाये नारे

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बुधवार को इजरायल के समर्थन में पदयात्रा निकाली। इस दौरान इजरायल के साथ हम और इण्डिया सपोर्ट इजरायल का नारे भी लगाये गये। साथ ही पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल, राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से पदयात्रा की शुरूआत हुई।

इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों ने इजरायल के सपोर्ट में तख्तियां उठा रखी थीं। साथ ही नारेबाजी भी कर रहे थे। यह पदयात्रा एसबीआई बैंक से हजरतगंज होते हुए जीपीओ स्थित सरदार पटेल प्रतिमा की ओर बढ़ रही थी, लेकिन कैथेड्रल चर्च के पास पुलिस ने पदयात्रा को रोक दिया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चर्तुवेदी ने बताया कि जिस प्रकार से दुनिया में इस्लामी चरमपंथी बेकसूर लोगों, बच्चों, माता, बहनों को मार रहे हैं और लोगों का अपहरण कर रहे हैं। इसके खिलाफ हम सब एक आवाज बनकर इजरायल के साथ खड़े हैं। एक तरफ पूरे देश में समुदाय विशेष के लोग खुले तौर पर हमास के साथ खड़े हैं तो हम क्यों नहीं इजरायल के साथ खड़े हो सकते हैं? दर्जनों हिंदुओं को भी हमास के कट्टरपंथी आतंकवादियों ने मारा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button