देशबड़ी खबर

भारत का ऑपरेशन अजय, MEA ने कहा- इजराइल से 230 भारतीयों की कल होगी वापसी

नई दिल्ली : भारत का ऑपरेशन अजय गुरुवार को शुरू किया गया. फिलस्तीनी चरमपंथी आतंकवादी समूह हमास के साथ देश में चल रहे युद्ध के बीच इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पहला चार्टर विमान बेन गुरियन हवाई अड्डे से आज रात को रवाना होगा. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी. उन्होंने कहा, “जैसा कि कल विदेश मंत्री ने घोषणा की थी, ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इज़राइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं. भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहली चार्टर उड़ान आज रात तेल अवीव पहुंचेगी.” और कल सुबह भारत लौटने की संभावना है.”

इजराइल में मौजूद 230 भारतीय रात 9 बजे विमान से ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर भारत के लिए रवाना होंगे. हमला शुरू होने के बाद एअर इंडिया ने सात अक्टूबर से अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है. ऐसे में भारत लौटने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए इस चार्टर विमान की व्यवस्था की गई है. भारतीयों से इसके बदले कोई किराया नहीं लिया जाएगा. उनकी वापसी का खर्च सरकार वहन करेगी.

सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किये गए पोस्ट के अनुसार, भारतीय दूतावास ने विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों की पहली सूची ईमेल से भेज दी है. यह भी कहा गया कि अन्य पंजीकृत लोगों की सूची बाद की उड़ानों के लिए भेजी जाएगी. दूतावास का यह पोस्ट उसी सोशल मीडिया मंच पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संदेश के बाद आया है. जयशंकर ने बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने की घोषणा की थी.

जयशंकर ने लिखा था, “इजराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है. विशेष चार्टर विमान और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं.” विदेश मंत्री ने कहा, “विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.” इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दूतावास आपकी सुरक्षा और हित के लिए लगातार काम कर रहा है. हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें और स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें.”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button