उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला की हत्या कर शव बक्से में बंद करके इंदिरा नहर में फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र की इंदिरा नहर में अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई. महिला का शव एक लोहे के बक्से में बंद था, जो मछुआरों की जाल में फंस गया था. जाल में फंसा बक्सा किनारे लाकर जब मछुआरों ने खोला तो उनके होश उड़ गए. आननफानन यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई. इसके बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दिन भटवारा गांव की इंदिरा नहर में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल डालकर शिकार कर रहे थे. इसी दौरान समय जाल में एक बक्सा फंस गया. मछुआरों ने बक्से को खींच कर बाहर निकाल तो उसमें एक महिला का शव था. यह देख मछुआरों के हाथ पांव फूल गए और आननफानन गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव कई दिन पुराना लग रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क गांवों के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

इंस्पेक्टर गोसाईगंज के मुताबिक मछुआरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थे. जाल में फंसे बक्से में एक महिला का शव मिला है. शव काफी पुराना लग रहा था. जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के थानों में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी के आधार पर पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button