देशबड़ी खबर

‘अडानी ने दो साल में देश को लगाया 12 हजार करोड़ रुपए का चूना’, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अडानी समूह पर मोदी सरकार मेहरबान बनी हुई है तथा सारा काम इस समूह को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है और इसी का परिणाम है कि पिछले दो साल के दौरान इस समूह ने देश को 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि अडानी समूह ने 2019 से 2021 के बीच इंडोनेशिया से कोयले के 30 शिपमेंट मंगवाए।

इंडोनेशिया में इस कोयले की कीमत 1,073 करोड़ रुपए थी जो गुजरात पोर्ट पर 1,570 करोड़ रुपए बताई गई। इस तरह मोदी जी के मित्र अडानी ने कीमत में हेरफेर कर कोयले के सिर्फ 30 शिपमेंट में देश के 533 करोड़ रुपए लूट लिए। उन्होंने कहा कि मामला यहीं नहीं रुकता है बल्कि घोटाला इससे बहुत ज्यादा हुआ है। इसका विवरण देते हुए उन्होंने कहा, “अडानी समूह ने 2021 से 2023 के बीच इंडोनेशिया से कोयले के ऐसे ही दो हजार शिपमेंट मंगवाए हैं।

अगर मुनाफे का यही औसत रखा जाए तो अडानी ने सिर्फ दो साल में देश को 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है।” प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार इस तरह से देश का पैसा अपने दोस्त की तिजोरी में डाल रही है। इससे देश में बिजली लगातार बढ़ रही है जिसका बोझ आम इंसान की जेब पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी की दोस्ती का ही असर है कि व्यापार कोई भी हो फायदा सिर्फ अडानी का होता है और नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ता है। मोदी जी अपने दोस्त के साथ मिलकर आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और इस तरह मोडानी की महालूट चल रही है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button