गोरखपुर

शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति के दो अलग-अलग गुटों के दो अध्यक्ष : विवाद । रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर -ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़।

शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति के दो अलग-अलग गुटों के दो अध्यक्ष : विवाद । शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष चुने जाने का दो अलग-अलग गुटों के दो अध्यक्ष ने अपना बयान जारी किया है जिसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रथम पक्ष सभासद अनुप कसौधन व सभासद राजकुमार मोदनवाल को दुर्गा पूजा संचालन समिति का अध्यक्ष नगर वासियों सहित दुर्गा पूजा संचालन समिति के पुराने संचालकों वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में चयन किया गया है। अधिकारिक लिखा पढ़ी में भी इन्हीं दोनों सभासदों को अध्यक्ष बनाया गया है। यहां तक कि डीएम एसपी एसडीएम के साथ इन्हीं दोनों सभासदों को बतौर दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष के रूप में अधिकारियों की बैठक में प्रेषित किया गया है। उधर दूसरी तरफ सौरभ गुप्ता दूसरे गुट के द्वारा दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष बनाए जाने का दावा कर रहे हैं। एसे में दुर्गा पूजा संचालन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है जो प्रशासन के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। चर्चा के मुताबिक दोनों गुटों में संचालन को लेकर तनाव देखा जा रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button