उत्तर प्रदेशलखनऊसत्ता-सियासत

यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व व सूझबूझ तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईमानदार नेतृत्व व विकास के साथ हम आगे बढ़ेंगे। कार्यसमिति की बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा ने जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत किए गए कामों की चर्चा की।

विश्व के तमाम मीडिया हाउसों ने कोरोना प्रबंधन को लेकर अपने संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा। हम कह सकते हैं कि आज पूरा विश्व देश को मान्यता दे रहा है। मोदी की आर्थिक नीतियां, कोरोना से बचाव व इलाज के प्रबंधन, गरीबों के कल्याण व विकास की बात पर समूचे विश्व ने मुहर लगाई है। आने वाले समय में भारत दुनिया को नेतृत्व देगा। उन्होंने कहा कि देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। राजनीतिक दलों के सत्ता में आने के बाद संघर्ष की स्थिति नहीं रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा के नेतृत्व में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के दौरान सेवा का कार्य किया। इस सेवा कार्य करते हुए बहुत से कार्यकर्ता हमारे बीच से चले भी गए।

Related Articles

Back to top button