कारोबार
Gold Monetisation Scheme: घर के सोने पर मिलेगा ब्याज


देश में घरों और तिजोरियों में बड़ी मात्रा में निष्क्रिय पड़ा सोना अब अर्थव्यवस्था में शामिल किया जा सकता है। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को और आकर्षक बनाने की मांग तेज हो गई है, ताकि लोग अपने सोने को बैंकिंग सिस्टम में जमा कर सकें।
इस स्कीम के तहत लोग अपने गहनों या सोने को निर्धारित बैंकों में जमा कर सकते हैं और उस पर ब्याज भी कमा सकते हैं। इससे एक तरफ लोगों को अतिरिक्त आय का मौका मिलता है, वहीं दूसरी ओर देश को सोने के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस योजना की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और जागरूकता बढ़ाई जाए, तो घरों में रखा लगभग 25,000 टन सोना आर्थिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है।
हालांकि, लोगों की भावनात्मक जुड़ाव और सुरक्षा से जुड़े कारणों की वजह से अभी भी इस स्कीम में भागीदारी सीमित है। ऐसे में भरोसा बढ़ाना और सुविधाएं बेहतर करना जरूरी माना जा रहा है।