कारोबार

सेंसेक्स 239 और निफ्टी 64 अंकों की बढ़त के साथ बंद, कारोबार के अंत में बाजार ने गंवाई ताबड़तोड़ बढ़त

Share Market Closing 19th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। काफी दिनों के बाद आज हरे निशान में खुला बाजार एक समय जबरदस्त बढ़त ले चुका था, लेकिन अंत में अचानक भयानक गिरावट आई और जबरदस्त बढ़त को मामूली बढ़त में बदल दिया। बताते चलें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 208.99 अंकों की बढ़त के साथ 77,548.00 अंकों पर खुला था और निफ्टी 50 भी 75.75 अंकों की बढ़त के साथ 23,529.55 अंकों पर खुला था। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,451.65 अंकों तक और निफ्टी 50 भी 23,780.65 अंकों तक पहुंच चुका था। लेकिन आखिर में बीएसई सेंसेक्स 239.37 अंकों की बढ़त के साथ 77,578.38 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी सिर्फ 64.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,518.50 अंकों पर बंद हुआ।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त

आज सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी 50 की भी 50 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए

टेक महिंद्रा के शेयर 1.90 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.82 प्रतिशत, टाइटन 1.58 प्रतिशत, सनफार्मा 1.46 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.07 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.77 प्रतिशत, इंफोसिस 0.66 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.59 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.51 प्रतिशत, टीसीएस 0.49 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.12 फीसदी, एनटीपीसी 0.08 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.05 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.05 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.43 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.21 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.20 फीसदी, टाटा स्टील 1.17 फीसदी, भारती एयरटेल 0.98 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.97 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.73 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.64 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.39 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.28 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button