कारोबार

फोर्ब्स की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स ने 2022 के लिए जारी सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण के अलावा पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी है। फोर्ब्स 2022 की ताजा सूची के मुताबिक दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 36वें नंबर पर रहीं वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार चौथी बार जगह बनाई है। सीतारमण के साथ बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं।

सूची में लगातार चौथी बार शामिल 63 वर्षीय वित्त मंत्री सीतारमण वर्ष 2021 में 37वें स्थान पर रखा गया था, जबकि 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं। सूची में शामिल अन्य भारतीयों में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 53वें स्थान, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच 54वें और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल 67वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स सूची के मुताबिक इस साल किरण मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि फाल्गुनी नायर 89वें स्थान पर हैं। पिछले साल इस प्रतिष्ठित सूची में मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने क्रमश: 52वें, 72वें और 88वें स्थान पर अपनी जगह बनाई थी। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की इस सूची में 39 सीईओ, दस राष्ट्राध्यक्षों और 11 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button