कारोबार

अब इन 5 बैकों के ग्राहक खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों के लेकर बड़ा फैसला लिया है। अगर आपका भी बैंक में अकाउंट (Bank Account) है तो यह आपके काम की खबर है। आरबीआई ने 5 बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, अब इन 5 बैंकों के ग्राहक पैसे भी नहीं निकाल पाएंगे। इसके साथ ही कई अन्य तरह के प्रतिबंध इन बैंकों पर लगाए गए हैं. बता दें इन बैंकों की बिगड़ती आर्थिक स्तिथि को देखते हुए आरबीआई ने इन बैंकों पर पाबंदी लगाई है।

आरबीआई की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, इन बैंकों पर यह प्रतिबंध अगले 6 महीने तक रहेगा यानी आने वाले 6 महीने तक बैंक के ग्राहक पैसे नहीं निकाल सकेंगे। इसके साथ ही ये बैंक आरबीआई को पूर्व सूचना दिए बिना न तो लोन स्वीकृत कर सकते हैं और न ही किसी भी तरह का निवेश कर सकते हैं। बता दें इन बैंकों के पास अब किसी भी तरह का लोन देने का भी अधिकार नहीं है। इसके अलावा कोई नया दायित्व भी नहीं उठाया जा सकता है। इसके साथ ही किसी भी तरह की संपत्ति का ट्रांजेक्शन या अन्य कोई उपयोग नहीं कर सकते हैं।

ये बैंक हैं लिस्ट में शामिल: आरबीआई के मुताबिक, एचसीबीएल सहकारी बैंक, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और शिमशा सहकार बैंक नियमित, मद्दुर, मांड्या (कर्नाटक) की मौजूदा नकदी स्थिति के कारण इन बैंकों के ग्राहक अपने खातों से रुपये की निकासी नहीं कर सकेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button