कारोबार

अब ‘कुंवारों’ को भी मिलेगी पेंशन…सरकार ने किया ऐलान, जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ?

चंडीगढ़। सरकार नागरिकों को कुछ न कुछ बेहतर योजनाएं लाती रहती है, इन योजनाओं में कई तरह की पेंशन भी शामिल होती हैं। लेकिन इस बार राज्य सरकार ने ऐसी पेंशन लोगों के लिए लाई है, जिसे सुनकर आपका खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस योजना का लाभ उन महिलाओं और पुरुषों को मिलेगा जो कुंवारे हैं।

इस राज्य के लोगों को मिलेगा लाभ

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुंवारों और विधुर को पेंशन देने का ऐलान किया है। हरियाणा में कुंवारे महिलाओं और पुरुषों को इस पेंशन का लाभ मिलेगा। हरियाणा इस तरह की अनोखी पेंशन देने वाला पहला राज्य बन गया है। सीएम खट्टर ने पेंशन देने वाले इस फैसले पर मुहर लगाते हुए प्रेस कन्फ्रेंस करके जल्द इसका लाभ मिलने की बात कही।

जानिए क्या हैं शर्तें, कितनी मिलेगी पेंशन?

आपको बता दें, इस पेंशन को पाने के लिए राज्य सरकार ने कुछ शर्ते भी रखी हैं। इस पेंशन को पाने के लिए कुंवारे पुरुष और महिलाओं की 45-60 तक के बीच उम्र होनी चाहिए। सीएम खट्टर ने कहा कि हर महीने पुरुष और महिलाओं को 2750 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा 180000 रुपए से कम सालाना आय होनी चाहिए, तभी इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं सीएम खट्टर ने कहा कि जिस विधुर पुरुष की उम्र 40-60 साल होगी उसे ही लाभ मिल पाएगा। साथ ही तीन लाख से कम आए है तो 2750 पेंशन दी जाएगी

71 हजार कुंवारों को मिलेगा पेंशन का लाभ

हरियाणा में 71 हजार ऐसे लोग हैं, जो सीएम की इस घोषणा के दायरे में आएंगे। सरकार को इन पेंशन योजनाओं के लिए हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। सालाना इस पेंशन योजना में 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा। सीएम ने कहा कि बजट की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी लाभार्थियों को इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button