कारोबार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 109 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल उछलकर 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भी दोनों ईंधन के दाम में नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 109.98 रुपये, 104.67 रुपये और 101.40 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। वहीं, इन महानगरों में डीजल का भाव क्रमश: 94.14 रुपये, 89.79 रुपये और 91.43 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यूक्रेन-रूस संकट के बीच कच्चे तेल के दाम में फिर उछाल दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत फिर 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हफ्ते के पाचंवें कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 109.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 105.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button