कारोबार
LPG सिलेंडर महंगा, क्या अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ेगी कीमत? जानें कहां तक जा सकता है भाव

देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का है। हाल ही में तेल कंपनियों ने घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में लगभग 115 रुपये तक बढ़ोतरी की है, जिससे आम लोगों के किचन का बजट प्रभावित हुआ है।
इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रहती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है।



