कारोबार

Wipro & Tech Mahindra Q3 नतीजे LIVE: मुनाफा, नुकसान, डिविडेंड अपडेट – IT Stocks News

भारतीय आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों Wipro और Tech Mahindra ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे शुक्रवार को जारी किए हैं, जो बाजार और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। Wipro ने इस तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹3,119 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले लगभग 7% कम है। हालांकि कंपनी की राजस्व (Revenue) 6% बढ़कर ₹23,556 करोड़ तक पहुंची, जिससे बिजनेस की बुनियादी ग्रोथ का संकेत मिला है। Wipro की प्रॉफिट में गिरावट का मुख्य कारण नए श्रम कानूनों के लागू होने से जुड़ी एक-बार की लागत और अन्य खर्चों को बताया गया है। कंपनी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹6 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2026 रखा गया है और भुगतान 14 फरवरी 2026 तक होने की संभावना है।  

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button